बीकानेरNidarIndia.com बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की ओर से दिवाली पूर्व विद्युत रखरखाव और ट्री ट्रिमिंग का कार्य किया जाएगा।
इसके लिए बुधवार को सुबह 06:30 से 09:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बीकेईएसल के सहायक अभियंता के अनुसार मंगलम ग्रीन, माहेश्वरी भवन, विश्वकर्मा गेट, काली माताजी का मंदिर, स्वामियों का मोहल्ला, सुथारों का मोहल्ला, लटियाल जी माता मंदिर, धनपत राय मार्ग, राम मंदिर के पास, स्वर्ण जयंती, राइजिंग स्टार स्कूल, चंद्र विहार, सौकत उस्मानी नगर, रोमेक्स ग्रीन, बीकाजी इंडस्ट्री, करणी इंडस्ट्रियल एरिया प्रभावित रहेंगे।





