बीकानेर NidarIndia.com शहर में नकबजनी की घटनाए लगातार हो रही हैं। शनिवार को नया शहर थाना पुलिस ने दो नकबजनों को गिरफ्तार किया है।
दोनों ने बीते दिनों एक मोबाइल की दुकान में नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था। नया शहर थाना प्रभारी वेदपाल शिवरान व उनकी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।





