बीकानेरNidarIndia.com सूरसागर के समीप चल रहे सीवर लाइन कार्य का मंगलवार को महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने निरीक्षण किया।

अभियंताओं के दल के साथ नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेने पहुंची महापौर ने सूरसागर के पास चल रहे सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण कर संबंधित संवेदक और अभियंताओं को समय सीमा में कार्य पूरा कर रास्ता खोलने के निर्देश दिए। ताकि जनता को हो रही असुविधा का समाधान हो सके। महापौर ने इसके बाद मौके पर ही अभियंताओं और संवेदक को गोपीनाथ मंदिर के पास सीवर लाइन कार्य भी शुरू करने के निर्देश दिए।

महापौर सुशीला कंवर ने इसके बाद जूनागढ़ खाई के पास निर्माणाधीन नाला,दीवार और सड़क कार्य का भी निरीक्षण किया। मौके पर आस-पास के वाशिंदों ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं अव्यवस्थित तरीके से किए गए कार्य के कारण सड़क पर हुए खड्डों और सीवर लाइन चैंबर के क्षतिग्रस्त होने सहित कार्य की गुणवत्ता को लेकर महापौर भी नाराज हुई। उन्होंने मौके पर ही संवेदक को बुलाकर फटकार लगाई। साथ ही आगामी 2 दिनों में सभी खड्डों को भरते हुए सड़क मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए।।

महापौर ने इसके बाद आयुक्त को पत्र जारी कर पूरे निरीक्षण में पाई गई खामियों से अवगत कराया। निर्देशों की पालना और 30 सितंबर को अपनी उपस्थिति में सैंपल लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग से जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है की यह वही कार्य है जिसमें आयुक्त की ओर से ऑफलाइन भुगतान की शर्त के साथ निविदा जारी की गई थी। महापौर ने तब भी इस कार्य की निविदा में हुई गड़बड़ी पर पत्र लिखकर इसे ऑफ लाइन जारी करने के संबंध में आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *