बीकानेरNidarIndia.com नोखा कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस गश्त के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद है। अब आमजन में भी घटनाओं को लेकर रोष फैल रहा है।

इस बार चोरों ने फिर एक दुकान और मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने यहां से लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पीडि़त पक्षों ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेरासर निवासी मनीराम सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके दामाद कमलचंद सोनी का नोखा के महावीर चौक में मकान है।

वह बाहर गए थे। पीछे से शुक्रवार रात को उनकी दुकान के ताले तोड़कर आलमारी में रखे सोने का टुकड़ा, दो सोने की अंगूठी, चांदी की चार जोड़ी पायजेब सहित अन्य जेवरात चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण कर चोरी हुए सामान की जानकारी ली।

मकान के ताले टूटे…

ओमप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि वह वार्ड 40 गणेशपुरा में परिवार सहित रहता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां के साथ बंधाला गया था। पीछे से मकान बंद था। शाम करीब 6 बजे वापस लौटकर आया तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। कमरे में रखी संदूकों के ताले टूटे थे और उसमें रखे नौ लाख रुपए व सोने के जेवरात गायब थे। उसने सालभर पहले खेत बेचा था और कुछ रुपए गाड़ी से कमाए थे। चोर उन रुपयों को चोरी कर ले गए। वहीं सुजानगढ़ रोड़ निवासी महेंद्र सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसकी बहिन पांच सितंबर को रामदेवरा मेले में गई थी, पीछे से संचेती खेड़ी स्थित उसके बंद मकान में चोरों ने सेंधमारी करते हुए २० हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *