बीकानेरNidarIndia.com राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शनिवार को शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान तबादलों, डीपीसी, स्थायीकरण सहित कई मांगों को उठाया।

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक के बाहर होने के कारण संयुक्त निदेशक माध्यमिक धर्मेन्द्र जोशी से मिलकर राज्य में तृतीय ग्रेड शिक्षको के स्थान्तरण करने, समस्त संवर्ग की लम्बित डीपीसी करवाने,एपीओ पोस्टिंग करने तथा ज्यादा समय तक लम्बित नही रखने, निदेशालय में काफी समय से लम्बित ए.सी.पी. , स्थायीकरण एवं न्यून परीक्षा परिणाम के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने , हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पद आवंटन में विभेद नहीं कर अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के मानदण्डों के अनुसार पद आवंटन करने एवं महात्मा गांधी विद्यालयों में शैक्षणिक व मन्त्रालयिक कार्मिकों के समुचित पदस्थापन व वेतन व्यवस्था के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया।

साथ ही स्टॉफ ऑफिसर अरूण कुमार शर्मा से पीडी मद के शिक्षकों के लिए एकमुश्त वार्षिक बजट आवंटन के प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित करने, राज्य के विभिन्न जिलों में शिक्षकों के नोशनल लाभ के प्रकरणों में एकरूपता हेतु दिशा निर्देश जारी करने, वरिष्ठता सूचियों में नाम जोडऩे एवं हटाने पर लगी अलिखित रोक से उत्पन्न भ्रान्ति का तत्काल निराकरण करने की बात रखी। महामंत्री ने इन समस्त विषयों का संगठन की ओर से लगातार फॉलोअप करने के संकल्प के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य ने बताया कि विद्यालयों में सहायक कर्मचारियों की भारी कमी को मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजित कर पूर्ति करने के प्रस्ताव राज्य सरकार को तत्काल प्रेषित किए जाने चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, संस्कृत उपाध्यक्ष पवन कुमार जाखड़, संयुक्त मंत्री सुरेश व्यास,बीकानेर नगर मंत्री महेश छींपा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *