बीकानेरNidarIndia.com गायों को लम्पी रोग से निजात मिल सके, इसके लिए आस्थावान लोग कई तरह के जतन कर रहे हैं। कहीं पर औषीय लापसी सहित अन्य खाद्य गायों को दिया जा रहा है। तो कहीं पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस क्रम में जवाहर पार्क स्थित श्रीराम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को हुई। इस मौके पर हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।

श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अशोक मोदी और प्रवीणा मोदी ने भागवत कथा में भागीदारी निभाई। वहीं दिल्ली से आए पंडित अरुण शास्त्री, बीकानेर के पंडित बृज मोहन व्यास, शुभम शास्त्री के साथ वेदपाठी ब्राह्मण शामिल हुए। कथा वाचन आचार्य राजेंद्र जोशी ने किया था। इस मौके पर श्री कृष्ण मेरी अभिव्यक्ति अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अशोक मोदी, राजेन्द्र जोशी, सुनीलम सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *