बीकानेरNidarIndia.com ऋषि पंचमी पर गुरुवार को कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने ऋषि पूजन कर हवन में आहुतियां दी। कई जातियों में आज बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर परम्परा का निर्वाह किया। तालाबों पर श्रावणी कर्म हुए।

यज्ञोपवित पूजन भी किया गया। कई आस्थावान लोगों ने घरों में भी ऋषि भगवान का पूजन किया। उन्हें पुष्प माला, प्रसाद चढ़ाया, आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। ऋषि पंचमी को लेकर दिनभर चहल-पहल रही।

हर्षोलाव तालाब पर श्रावणी कर्म…

श्रद्धालुओं ने आज धरणीधर तालाब में स्नान करने के बाद श्रावणी कर्म किया, इसके बाद हर्षोल्लाव स्थित यज्ञशाला में हवन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आस्थवान लोग शामिल हुए। पंडित गिरिजा प्रसाद के सान्निध्य में कराए गए यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में प्रशांत बिन्नाणी शामिल हुए। इस दौरान पंडि़त अशोक पुरोहित, ईन्दुजोशी, सागरसा, घनश्याम किराड़ू, कन्हैयालाल किराड़ू, दिनेश पुरोहित, शिवनारायण (सीन महाराज),दीनदयाल व्यास सहित बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के यज्ञ में आहुतियां दी।

यहां भी हुआ पूजन….

मंदिरों, तालाबों के साथ ही घरों में भी ऋषि पूजन हुए। साले की होली के समीप स्थित किराड़ूओं की गली में पंडि़त श्रीरतन किराड़ू आवास पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऋषि पूजन किया। फल,पुष्पमाला और प्रसाद चढ़ाकर ऋषि भगवान की आरती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *