बीकानेरNidarIndia.com पूनरासर गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मेले को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं बीकानेर से पूनरासर जाने वाले आस्थावान श्रद्धालु भी तैयारी में जुट गए हैं। बड़ी संख्या में पूनरासर के लिए पैदल जत्थे जाएंगे। मंगलवार को बीकानेर लाल मंडल की ओर से पूनरासर धाम में ५१ किलो का एकल रोटा बनाकर उसका भोग हनुमानजी के लगाया गया।

इस दौरान आशाराम जोशी ,सूरज रतन भादाणी, हनुमान दास जोशी, सुशील कुमार जोशी, घेवर चंद भादाणी, धनराज भादाणी सहित लाल मंडल के कार्यकर्ता और सदस्यों रोटे को तैयार किया। इस मौके पर जिला- कलेक्टर भगवती प्रसाद, एसडीएम दिव्या चौधरी और पुलिस अधीक्ष योगेश यादव भी मौजूद थे।

आयोजन को लेकर मंडल आशीष जोशी,अजय जोशी,संजय जोशी,कन्हैया लाल जोशी, गिरिराज भादाणी,लाला छंगाणी, कैलाश छंगाणी, नवरत्न जोशी धीरज जोशी आदि ने भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *