बीकानेरNidarindia.com राजस्थान यातायात सलाहकार मजदूर संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें बीकानेर जिला अध्यक्ष पद पर ललित सिंह राठौड़ को मनोनीत किया गया।

राजस्थान यातायात सलाहकार मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार व्यास के अनुसार आगामी एक पखवाड़े में जिले की कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश अध्यक्ष को सूची देने के लिए कहा गया है। व्यास ने बताया ललित सिंह राठौड़ लंबे समय से कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।





