बीकानेरNidarindia.com ट्रेनों में टिकट जांचने के लिए अब टीटीई को कागज का चार्ट नहीं देखना पड़ेगा। रेलवे अब नई तकनीक लागू करने जा रहा है। इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल(एचएचटी) से टिकट चेकिंग की जाएगी।

इसकी शुरुआत ट्रेन संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली में सोमवार से होगी। वहीं मंगलवार 12 जुलाई से ट्रेन संख्या 22471 बीकानेर -दिल्ली में भी यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार हैंड हेल्ड टर्मिनल का प्रयोग करने के लिए मंडल के स्टाफ की ट्रेनिंग 9 जुलाई को शुरू की थी। एचएचटी से टिकट चेकिंग के सभी प्रकार के कार्य जैसे, पेनल्टी, अतिरिक्त किराया, सीट कैंसिलेशन आदि किए जा सकते है। ये सभी कार्य ऑन लाइन होंगे। किसी स्टेशन पर यात्री के गाड़ी में नहीं चढऩे पर अगर सीट कैंसल हुई तो वेटिंग लिस्ट वाले अगले यात्री की सीट स्वत: ही कन्फर्म हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *