बीकानेरNidarindia.com राजस्थान के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से एक दिवंगत एसपी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर सुबह गांधी पार्क में परिवार जनों की ओर से पौधरोपण किया गया, नाल स्थित गोचर भूमि में गायों के लिए तीन क्विटंल हरा चारा वितरण किया गया। पुरोहित के निवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सामावादी नेता नटवरलाल व्यास ने कहा कि पुरोहित की ओर से किए गए कार्यों में अधूरे कार्यों को जल्द ही पूरा करने का संकल्प लें।

वहीं यशवेनदर पुरोहित ने बताया कि 22 नवंबर 2022 को उनकी जयंती पर फाउंडेशन का गठन कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा इस अवसर पर इलेवन स्टार मानस परिवार की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में राजकुमारी आचार्य,जय गोपाल बिस्सा,कृषि वैज्ञानिक इंद्रमोहन वर्मा, कृषि वैज्ञानिक रमेश गावडी,नरेंद्र पुरोहित, बीजी बिस्सा, दीपक रंगा, विष्णु कुमार, सूरज पुरोहित, हिमांशु पुरोहित, राजकुमारी पुरोहित, सुरभी पुरोहित, कृतिका पुरोहित, डॉक्टर हिमानी पुरोहित, राकेश हर्ष,सोमनाथ किरायत सहित लोग शामिल हुए। उधर, राजस्थान पुष्टि कर यूथ विंग और से भी एस पी पुरोहित के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसमें विप्र फाउंडेशन के महामंत्री सुभाष जोशी, विजय आचार्य,जितेंद्र आचार्य,दिनेश,मनमोहन पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *