बीकानेरNidarindia.com अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कारोबारी व शिक्षा ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति को कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर वांछित दस्तावेज सहित 25 जून तक आवेदन जमा करवाना होगा। इस संबंध में नियम एवं शर्तों की जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *