बीकानेरNidarindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग (एनाटॉमी) में बुधवार को वीरेंद्र प्रसाद रस्तोगी की देह का मरणोपरांत उनके पुत्र विकास रस्तोगी ने देहदान किया।

इस इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.मोहम्मद सलीम ने देहदान के लिए विकास रस्तोगी का आभार जताया। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि ने देहदान को अमूल्य दान बताया और कहा कि चिकित्सक बनने के लिए देहदान बहुत उपयोगी साबित होगा।
प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद सलीम, विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश मणि, डॉ बी. के. गुप्ता एवं विकास रस्तोगी ने दिवंगत वीरेन्द्र प्रसाद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर डॉ.रेखा गहलोत, डॉ.गीता डॉ.कालूराम मीणा, डॉ.निर्मला डॉ.खुशबू जोशी, डॉ.सुनीता कालेर, डॉ.कौशल रंगा, कमलेश कुमार व्यास, पवन भाटी उपस्थित रहे।





