अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह में एक बड़ा विस्फोट हुआ है, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। इस बात की सूचना पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने दी। ISPR के अनुसार, घटना यहां से 250 किलोमीटर दूर मीरन शाह शहर में हुई। हमले में मरने वाले बच्चों की उम्र चार से 11 साल के बीच है। यह भी बताया जा रहा है कि हमले में तीन सैनिकों की भी मौत हो गई।

पाकिस्तान सेना के मीडिआ मामलों के विंग ने विस्फोट में जान गंवाने वाले सैनिकों की पहचान पाकपट्टन के 33 वर्षिया लांस हवलदार जुबैर कादिर, मुल्तान के 22 वर्षीय सिपाही कासिम मकसूद और हरिपुर के 21 वर्षीय सिपाही उजैर अफसर के रूप में की गई है।
तो वहीं ‘द डॉन’ अखबार के मुताबिक विस्फोट में मरने वाले तीन बच्चों में चार वर्षी अनुम, आठ वर्षीय अहसान और 11 वर्षीय अहमद हसन शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां हमलावर और उसके मददगारों की तलाश कर रही हैं।





