खेल : शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सीनियर वर्ग में विभार विजेता, जूनियर में दक्ष सिंह का सुयश

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।  कुशाल चंद व्यास स्मृति दूसरी जिला स्तरीय ईनामी शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को बेसिक पीजी कॉलेज से समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार दिए। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़कर बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। […]