बीकानेरNidarindia.com नया शहर थाने में एटीएम तोडऩे का एक मामला दर्ज किया गया है।

परिवादी पंजाब नेशनल बैंक जस्सूसर शाखा के प्रबंधक विक्रम सिंह मीणा ने रिपोर्ट लिखाई है कि 30 अगस्त सुबह 5 से 6 बजे के बीच में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के दरवाजे व ताले तोडक़र एटीएम मशीन से नकदी निकालने और नकदी चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





