बीकानेरNindarindia.com गजनेर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में परिवादी खारी चारणान निवासी बिरमाराम जाट ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसने पुलिस को बताया कि गांव में स्थित कैमिकल्स फैक्ट्री है, जहां से कुछ लोगों ने १७ अगस्त को पंखें, कूलर, सिलाई मशीन, सरिये सहित सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





