बीकानेर : बाजार में आने से पहले नष्ट कराए 1500 किलो बासी रसगुल्ले, चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, देखें वीडियो... - Nidar India

बीकानेर : बाजार में आने से पहले नष्ट कराए 1500 किलो बासी रसगुल्ले, चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, देखें वीडियो…

बीकानेरNidarindia.com चंद मुनाफा कमाने के लिए आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से भी लोग नहीं चुक रहे है ।

 

खासकर खाद्य वस्तुओं में मिलावट का खेल अभी भी जारी है। तो बासी और सड़े हुए खाद्य फैक्ट्रियों में मिल रहे है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में छापा मारा। इस दौरान चौकाने वाले तथ्य सामने आए है।

टीम ने यहां एक निर्माण इकाई में पाए गए 100 पीपों में भरे सड़े हुए 1500 किलो रसगुल्लों को मौके पर नष्ट करवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मैसर्स कन्हैया फूड प्रोडक्ट्स की निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान रसगुल्ले के जंग लगे हुए 100 पीपो में रसगुल्ले अवधि पार और बिना किसी लेबल के रखे हुए थे। देखने और सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी।

लगभग डेढ़ हजार किलो रसगुल्ले को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। यहां से घी का एक नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया जिसे जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आज हुई कार्रवाई में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार और राकेश गोदारा शामिल रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *