बीकानेरNidarnidia.com जरुरतमंदों को राशन वितरण करने वाले हाथ आज अपने हक के लिए उठ रहे हैं। मलाल इस बात का है कि सरकार उन्हें राशन वितरण करने पर पूरा कमीशन नहीं दे रही है। मानदेय भी नहीं बढ़या। ऐसी नौ मांगों पर अडिग जिले के सभी डिपो होल्डर बीते आठ दिनों से हड़ताल पर है। पूरे जिले में राशन वितरण कार्य ठप पड़ा है। आज अपनी बात को लेकर राजस्थान राशन विक्रेता संघ के तत्वावधान में डिपो होल्डरों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। अपना हक मांगने के लिए राशन विक्रेताओं ने नारेबाजी की और जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए अपनी मुख्य सभी मांगे रखी।




तहसील स्तर पर प्रदर्शन…
राजस्थान राशन विक्रेता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम आचार्य के अनुसार आज आज मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। बीकानेर शहर में 182 डिपो होल्डर है, जिन्होंने इसमें शामिल होकर अपना रोष जताया। वहीं जिले में 863 डिपो होल्डर है, जो हड़ताल पर चल रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि जब तक सरकार नौ सूत्री मांगे नहीं मान लेती, तब तक विरोध के रूप में हड़ताल जारी रहेगी।
यह हुए शामिल…
प्रदर्शन से पहले सभी डिपो होल्डर टैंक पार्क में एकत्रित हुए। जहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज गहलोत, गिरीराज जोशी, आनंद ओझा, रामकुमार व्यास, द्वारका प्रसाद हठिला, महेश आचार्य सहित बड़ी संख्या में डिपो होल्डर शामिल हुए।






