क्राइम : घर में घुसकर चुराए डेढ़ लाख से ज्यादा के जेवरात, मामला दर्ज - Nidar India

क्राइम : घर में घुसकर चुराए डेढ़ लाख से ज्यादा के जेवरात, मामला दर्ज

बीकानेरNidarindia.com मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया है। परिवादी मुक्ताप्रसाद नगर निवासी चांदरतन सोनी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसने पुलिस को बताया है कि सात अगस्त को कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर करीब 1 लाख 60 रुपए के जेवरात चुराकर ले गया। इसमें 17.600 एमएल लौंग और बाली, छ: जोड़ी पायल, 630 ग्राम चांदी, तीन जोड़ी मरम्मत के लिए आयी पायल, 2800 रुपए की कीमत के राशि वाले नग, अन्य सामान चांदी का, 180 ग्राम की अंगुठी, बिछुडी चुराकर ले गया। परिवादी ने इन जेवरात की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए बताई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *