मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक : कलक्टर ने कहा-अस्पताल परिसर में चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए करें नियमित गश्त... - Nidar India

मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक : कलक्टर ने कहा-अस्पताल परिसर में चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए करें नियमित गश्त…

बीकानेरNidarindia.com एसडीएम राजकीय चिकित्सालय में आवश्यकता के अनुसार बुनियादी उपकरण प्राथमिकता के आधार पर खरीदें जाएंगे। इसके लिए मंगलवार जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने निर्देश दिए है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ़ सोसायटी एसडी एम राजकीय जिला चिकित्सालय की बैठक में उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा देना प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सालय में आवश्यकता के अनुसार उपकरण क्रय किए जाएं। उन्होंने कहा कि तार्किक व आपसी समन्वय के आधार पर आवश्यकता वाले उपकरण खरीदें। बैठक में अस्पताल के नेत्र विभाग में ओटी उपकरण व सिल्ट लैंप खरीदने, लेबर रूम में एसी लगवाने, 2 नयी ईसीजी मशीन क्रय करने व कैंपस के चारों तरफ लाइट्स लगवाने की स्वीकृति दी गई। जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर में चोरियों पर अंकुश के लिए नियमित रूप से गश्त के निर्देश दिए।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी ने कहा कि चिकित्सालय के वरिष्ठ व प्रभारी अधिकारी हॉस्पिटल का नियमित राउंड लें और आवश्यकताओं का जायजा लेते हुए उपकरण खरीदें। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी ने बताया कि गत बैठक में हुए निर्णयानुसार पीपीपी मोड पर स्वयंसेवी संस्थान की ओर से सीटीस्कैन मशीन स्थापित करने का कार्य टैण्डर की फाइल मेडिकल कॉलेज को भिजवाई जा चुकी है, एसी रिपेयर कार्य जारी है। बैठक में 1 अप्रैल 2023 से 30 जून तक आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। अस्पताल के अधीक्षक और पीएमओ डॉ.प्रवीण चतुर्वेदी और एनएचएम हेल्थ मैनेजर डॉ.प्रबल, कन्हैयालाल कल्ला, उपेंद्र शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *