बीकानेरNidarinia.com गंगाशहर थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर महिला से मारपीट करने, नकदी चुरान और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी चौपड़ा बाड़ी निवासी नत्थूराम ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि ४ जुलाई को सुबह १० से ११ बजे के बीच में रामस्वरूप, विजय देवी ने उसकी दुकान में घुसकर प्रार्थी की पत्नी के साथ मारपीट की, स्त्री लज्जा भंग की। इस बात जब परिवादी को पता चला तो वो दुकान पर आया, अप्रार्थीगणों ने उसके साथ भी मारपीट की आरोप है कि दुकान के गल्ले से १३०० रुपए लूट कर ले गए।





