क्राइम : महिला के गले से चेन छीनी, मामला दर्ज

बीकानेरNidarindia.com झपट्टा मार गैंग शहर में सक्रिय है। पुलिस से बेखौफ होकर अपनी कारतूत को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का सामने आया है। अम्बेडकर कॉलोनी निवासी परिवादी सुमित्रा पत्नी रामनिवास कस्वां ने व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह नौ जुलाई को शाम सात बजे हेमू सर्किल पर खरीदारी करने गई थी, इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *