बीकानेरNidarindia.com मारपीट और जाति सूचक गालियां देने का एक मामला कोटेगेट थाने में दर्ज किया गया है।

परिवादी बड़ी जस्सोलाई क्षेत्र निवासी ताराचंद पुत्र प्रहलाद मेघवाल ने पुलिस को बताया कि पांच जून को वह कमला कॉलोनी जा रहा था इस दौरान विक्की पठान, रबान तेली ने नत्थू की टाल के समीप रोककर उसके साथ मारपीट की और मोटरसाइकिल तोड़ दी।
साथ ही जाति सूचक गालियां भी दी, पुलिस मामला दर्ज कर जांच वृत्ताधिकारी पवन भदोरिया को सौंपी है।





