बीकानेरNidarindia.com ‘नृसिंह तेरा रूप में दिल समा रहा, व्यापकपणा जग में तेरा सबको बता रहा…नाथ कैसे नृसिंह रूप बनाया, जॉंसे भक्त प्रहलाद बचाया…, है नृसिंह रूप निराला…,’ सरीखे भजनों से शुक्रवार रात को कलाकारों ने भगवान नृसिंह को रिझाया।


अवसर था डागा चौक स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में ‘छप्पन भोग’ मनोरथ का। इस अवसर पर कलाकारों ने छप्पन भोग मनोरथ और नृसिंह भगवान की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।


मंदिर पुजारी विजय,मनोज कुमार पांडिय़ां के अनुसार मंदिर में कल्ला परिवार की ओर से छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया था। इस दौरान नृसिंह भगवान के छप्पन तरह के व्यजंनों का भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद और पंचामृत का वितरण किया। छप्पन भोग मनोरथ के दर्शन शुक्रवार शाम 6:०० से रात 9:20 बजे तक खोले गए थे, अगले दिन शनिवार को भी सुबह 10:30 बजे तक दर्शनार्थी छप्पन भोग दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।

यह रहे मौजूद…



कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला, कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास, अनिल कल्ला, बिट्ठल बिस्सा, श्याम सुन्दर रंगा(गुच्ची महाराज), श्याम सुन्दर जोशी, राकेश आचार्य, कमल कल्ला गिरीराज बिस्सा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कलाकारों ने बांधा समां…
भक्ति संगीत संध्या में हवेली गायक नारायण दास रंगा, कैलाश रंगा, मार्केण्डेय रंगा, नरोत्तम रंगा ने भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं तबला संगत नवल गुरू की और ऑर्गन पर संगत दानिश ने की।
रंगीन रोशनियों से सजा मंदिर…

छप्पन भोग मनोरथ को लेकर नृसिंह मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया। इस दौरान शाम ढलने के साथ ही मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगने लगा। मंदिर परिसर के अंदर भी सजावट की गई।







