बीकानेरNidarindia.com नृसिंह चतुदर्शी पर शहर में कई स्थानों पर मेले भरेंगे। इसको देखते हुए साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था करने की मांग उठाई गई है।
पूर्व पार्षद नरेश जोशी ने इस संबंध में एक ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को सौंपा है। इसके जरिए बताया गया है कि शहर में चार मई को डागा चौक, नत्थूसर गेट, लखोटिया चौक, मनावतों का चौक, दुजारियों की गली सहित क्षेत्रों में नृसिंह मंदिरों के आगे मेले भरेंगे। ऐसे में इन क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश और पानी छिडक़ाव की माकूल व्यवस्था कराई जाए।




