क्राइम : बाज नहीं आ रहे बाइक चोर, स्कूल के आगे खड़ी मोटरसाइकिल पर किया हाथ साफ - Nidar India

क्राइम : बाज नहीं आ रहे बाइक चोर, स्कूल के आगे खड़ी मोटरसाइकिल पर किया हाथ साफ

बीकानेरNidarindia.com शहर में मोटरसाइकिल चोरों के हौसलें बुलंद है। पलक-झपकते ही यह अपनी वारदात को अंजाम देकर निकल लेते हैं।

ताजा मामला नया शहर थाने में दर्ज हुआ है। एमएम ग्राउण्ड के पीछे नत्थूसर बास निवासी विजय रंगा पुत्र परमेश्वर लाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक रहान इंटरनेशनल स्कूल के आगे खड़ी थी। जिसे २६ अप्रेल को कोई अज्ञात व्यक्ति सुबह ७ से दोपहर २ बजे के बीच में चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *