बीकानेर : स्थापना दिवस पर काबिना मंत्री डॉ.कल्ला ने पतंगबाजी का उठाया लुत्फ, जमकर लड़ाए पेच…

बीकानेरNidarindia.com नगर स्थापना दिवस पर शुक्रवार को शहरवासियों ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।

वहीं शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने अपने आवास पर पतंगबाजी की। उन्होंने दूर तक उड़ रही पतंगों से पेच भी लड़ाए। डॉ.कल्ला ने बीकानेर की इस परंपरा को अलहदा बताया और कहा कि यहां की इसी जीवंतता को देखने के लिए देश और दुनिया की नजरें बीकानेर पर रहती है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो परंपराएं स्थापित की है, उनके संरक्षण और संवर्धन का हमारा सामूहिक कर्तव्य है। इस दौरान अनिल कल्ला, श्रीलाल व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने किराडूओ की गली और चौथाणी ओझाओं के चौक में पतंगबाजी की और चंदा महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लोगों की अपनायत अनुकरणीय है। यह सद्भाव बनाए रखने में युवा पीढ़ी अपनी भागीदारी निभाए। इस दौरान ऋषि कुमार व्यास, गोरधन व्यास, राजेश व्यास, अनिल बोड़ा आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *