बीकानेरNidarIndia.com अफगानिस्तान क्षेत्र में मंलवार रात आए तेज भूकंप के झटकों से राजस्थान सहित उत्तर प्रभार के कई राज्यों में धरती हिली। भूकंप की तीव्रता 6.6 दर्ज की गई।

इससे लोग मल्टी स्टोरी भवनों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। राजस्थान में बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, चूरू, जयपुर, अलवर, कोटा, अजमेर, पुष्कर, अनूपगढ़ सहित कई शहरों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोगों के घरों में बर्तन, छत के पंखों और फर्नीचर हिलने लग गए। भूकंप के झटके के चलते लोग एकबारगी अपने घरों से बाहर निकल आए। एक दूसरे को फोन पर हाल-चाल पूछने लगे।
मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का असर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात में रहा।
Post Views: 114






