बीकानेरNidarIndia.com राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लंबित आवेदनों का निस्तारण समय पर नहीं करना ई-मित्र धारकों को भारी पड़ा। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने जिले के 238 ई-मित्र धारकों पर शास्ती लगाई है।
संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत प्राप्त आवेदन समयबद्ध निस्तारित नहीं किया जाना गंभीर है।
इसे देखते हुए फरवरी और मार्च माह में अब तक में कुल 238 ई-मित्र धारकों के विरुद्ध 1 लाख 19 हजार रुपए की शास्ती आरोपित की गई है। साथ ही भविष्य में ई-मित्र धारकों को समय रहते इन लंबित आवेदनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।





