आस्था : महाशिवरात्रि पर आज शिवालयों में होंगे विशेष अनुष्ठान, होगी चार प्रहर पूजा-आरती, मंदिरों में शुरू हुआ अभिषेक का सिलसिला... - Nidar India

आस्था : महाशिवरात्रि पर आज शिवालयों में होंगे विशेष अनुष्ठान, होगी चार प्रहर पूजा-आरती, मंदिरों में शुरू हुआ अभिषेक का सिलसिला…

बीकानेरNidarIndia.com महाशिवरात्रि का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अल सुबह से ही शिवालयों दर्शनार्थियों का तांता लगा है।

श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक कर रहे हैं। यह सिलसिला देर रात तक चलेगा। आज विशेष पर्व होने के कारण भगवान शंकर के चार प्रहर की पूजा-आरती होगी। शिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। शहरभर में शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, पूजन होंगे।

शिवबाड़ी में मनाया जाएगा महोत्सव…

श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी महाराज के साान्निध्य और ब्रह्मलीन स्वामी संवित् सोमगिरि महाराज के आशीर्वाद से मन्दिर में रंगीन रोशनियों व पताकाओं से सजावट की गई है। मंदिर के बाहर नि:शुल्क वाहन स्टेण्ड और जूता स्टेण्ड की भी व्यवस्था की गई है।
स्वामी विमर्शानन्दगिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रत्येक याम में शिव एवं शिव परिवार का षोडशोपचार से अभिषेक व पूजन किया जा रहा है। सुबह 5:45 बजे नित्य होने वाली आरती हुई और 8:30 बजे महाशिवरात्रि व्रतसंकल्प-ग्रहण, शिवपूजन होगा।

रात को यह रहेगा पूजा का क्रम…

प्रथम याम शिवपूजन रात्रि 7:30 से 10:30 बजे तक, द्वितीय याम शिवपूजन रात्रि 10:45 से 12:30 बजे तक, तृतीय याम रात्रि 12:45 से 2:30 बजे तक, चतुर्थ याम रात्रि 2:45 से 4:30 बजे तक और महानीराजन (आरती) अल सुबह 5 बजे होगी। इसके बाद सुबह 5:30 बजे महाशिवरात्रि व्रतसमर्पण और प्रसाद वितरण होगा। आयोजन समिति से जुड़े कन्हैयालाल पंवार ने बताया कि सभी तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया था।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *