बीकानेर : सेवा में दोषी मानते हुए कंपनी पर लगाया 11 लाख रुपए का हर्जाना, उपभोक्ता आयोग ने निर्णय देते हुए किसान के हक में किया निर्णय... - Nidar India

बीकानेर : सेवा में दोषी मानते हुए कंपनी पर लगाया 11 लाख रुपए का हर्जाना, उपभोक्ता आयोग ने निर्णय देते हुए किसान के हक में किया निर्णय…

बीकानेरNidarIndia.com जिला उपभोक्ता आयोग बीकानेर ने एक प्रकरण में एक किसान के हम में निर्णय देते हुए संबंधित कंपनी पर 11 लाख रुपए हर्जाना लगाया है।

उपभोक्ता किसान की पैरवी करने वाले अधिवक्ता श्याम सुन्दर सारस्वत के अनुसार जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष दीनदयाल प्रजापत और सदस्य मधुलिका आचार्य ने परिवाद सतपाल बिश्नोई बनाम जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेड कम्पनी में निर्णय देते हुए जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेड कम्पनी ने पॉली हाउस के मरम्मत में देरी करने को सेवा दोष माना। साथ ही कम्पनी को आदेश दिए कि कम्पनी के विरूद्ध 11 लाख 8 हजार रुपए मय 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित हर्जाना परिवादी कृषक सतपाल को अदा करने का आदेश दिया है।

प्रकरण के अनुसार परिवादी कृषक सतपाल बिश्नोई ग्राम पारवा नोखा ने जिला उपभोक्ता आयोग, बीकानेर में 18 जनवरी 2021 को परिवाद पेश किया था। किसान ने अपने खेत में जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेड कम्पनी का पॉली हाउस सरकारी अनुदान के तहत लगवाया था। पॉली हाउस लगवाते समय त्रि पार्टी एग्रीमेन्ट जैन इरिग्रेशन कम्पनी, कृषक एवं कृषि उद्यानकी विभाग के मध्य हुआ था।

उक्त अनुबंधन के अनुसार पॉली हाउस की 10 वर्षों की गारंटी अवधि में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विकार को जैन इरिग्रेशन कम्पनी निशुल्क 7 दिवस में ठीक करेगी लेकिन मौसमी हवा से पॉली हाउस के फट जाने पर कृषक ने कई बार जैन इरिग्रेशन कम्पनी को शिकायत करने के बावजूद कम्पनी के एग्रीमेन्ट की शर्तों अनुसार समय पर पॉली हाउस की मरम्मत नहीं की। इससे कृषक के पॉली हाउस में लगी खीरे की फसल पूरी तरह से जल कर खत्म हो गई एवं कृषक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया था।

 

 

क्राइम : चेन स्नेचिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार…

बीकानेर. शांत समझ जाने वाले बीकानेर शहर में अपराधिक घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। फिर बात लूटपाट की हो, या चोरी की। खासकर महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। कोटगेट थाना पुलिस और विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन शातिर बदमाशों से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है।
यह आरोपी योजनापुर्ण तरीके से अपनी वारदात को अंजाम देते है। पुलिस टीम ने शहर में 200 से अधिक कैमरों को खंगाला था, इसके बाद चालानशुदा व संदिग्ध लोगों से की पुछताछ, आधुनिक व तकनीकी रूप से चिन्हित किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकारा कि उन्होंने अपने महंगे शोक व नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते थे।

यहां दिया है अंजाम…

पुलिस के अनसुार मालगोदाम रोड कोयला गली में 06 फरवरी को पीडि़ता मंजू जोशी के साथ अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाडे चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना का विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ था। इस संबंध में पुलिस थाना कोटगेट ने मुकदमा दर्ज करया गया था। इसके बाद प्रकरण का अनुसंधान शुरू किया गया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आम लोगों में भय सा माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक योगेश ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित बुढानिया के निर्देशन में और वृताधिकारी शहर दीपचंद के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। इन टीमों ने परम्परागत, आधुनिक तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से कार्य शुरू किया।

पुलिस टीम में गोविन्द सिंह पु.नि. थानाधिकारी कोटगेट थाना ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ का कार्य शुरू किया।
वहीं डीएसटी टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साइबर सैल कार्यालय ने सभी तकनीकी पहलुओं पर कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने १४ फरवरी को सूचना के आधार पर शहर में टीम मुस्तैद थी, अनुसंधान और सूचनाओं के आधार पर तीन बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों को किया दस्तायाब…

पुलिस की ओर से दस्तायाब किए गए आरोपी आकाश वाल्मिकी पुत्र नौरताराम उम्र 22 वर्ष निवासी पीलीबंगा हाल राजीव नगर बीकानेर, भोजराज नायक पुत्र हरीराम नायक उम्र 18 वर्ष निवासी राजीव नगर और मदन नायक पुत्र विजूराम नायक उम्र 19 निवासी पीलीबंगा हाल राजीव नगर बीकानेर।

मौके की तलाश में कई दिनों से…

पुलिस के अनुसार बदमाश कई दिनों से मौके की तलाश में थे और 06 फरवरी को घटना अंजाम देने की योजना को क्रियान्वित की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। साथ ही पूर्व की घटनाओं के आधार पर यह आरोपी किस गैंग से जुड़े हुए इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *