बीकानेर : कुंभकरणी नींद में है सरकार, आमरण धरना स्थल पर बोले वक्ता, शहीदों को किया नमन... - Nidar India

बीकानेर : कुंभकरणी नींद में है सरकार, आमरण धरना स्थल पर बोले वक्ता, शहीदों को किया नमन…

बीकानेरNidarIndia.comईसीबी कॉलेज के अशैक्षणिक कार्मिकों को पुन: नियुक्ति देने की मांग को लेकर भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में आमरण अनशन धरना नौ दिन से जारी है। मंगलवार को धरना स्थल पर पुलवामा में शहीद हुए देश के सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

वक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि आमरण अनशन के नौ दिन तक बीत जाने पर भी सरकार व प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जाना साफ-साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार को जनता की परवाह नहीं है। वहीं बड़ी संख्या में मिल रहा लोगों का समर्थन यह बताता है कि 18 कार्मिकों के साथ अन्याय हो रहा है और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर सरकार व प्रशासन जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है।

पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका व कैलाश पारीक ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। साथ ही आमरण अनशन की सुध लेने की बात कही। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भाजपा के देहात भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सींवर को अस्पताल में भर्ती करवाया। अब आमरण अनशन पर पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, रतनलाल जैपाल, आनन्द सोनी, लक्की पंवार व बिरजू प्यारे बैठे हैं।

रमेश भाटी ने बताया कि धरने पर योगिता सुगध, लाजवंती झाम्ब, उषा सुगंध, वीना बजाज, बबीता गावा, याामिनी, अंजू कटारिया, उमा गुरेजा, नीतू गुरेजा, आशा रानी झाम्ब, महेन्द्र सुगंध, दुर्गेश कुमार गाबा शामिल रहे। धरने पर ओम राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री करण नायक करणप्रताप सिंह सिसोदिया, विक्रम सिंह बीका, श्रवण नैन, विष्णु तंवर, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, लोकेश कच्छावा, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, गणेशमल जाजड़ा, मालमसिंह, टेकचंद यादव, घनश्याम रामावत, पूर्व पार्षद मोहम्मद ताहिर, भगवती प्रसाद गौड़, तेजाराम राव, नरपतसिंह उदासर, आदर्श शर्मा, कुलदीप यादव, मोहित बोथरा आदि उपस्थित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *