बीकानेरNidarIndia.comशिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित कार्मिक सम्मान समारोह में अब मंत्रालयिक कर्मचारियों को मौके पर ही पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसकी मांग शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने उठाई थी। इसको लेकर बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से बीकानेर में उनके आवास पर मिलकर मांग पत्र दिया था।


इस दौरान सम्मानित होने वाले कर्मचारियों को सम्मान समारोह में ही पुरस्कार राशि 11 हजार का चैक शिक्षा मंत्री के हाथों से देने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से शिक्षा प्रशासन से कराने की मांग उठाई, यह व्यवस्था होने पर ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाए। इस पर
शिक्षा मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मांग को स्वीकार कर शिक्षा निदेशक एवं राजस्थान पाठ्य पुस्तक मण्डल जयपुर को सम्मान की राशि जारी करने के निर्देश दिए। इस क्रम में शिक्षा निदेशालय की ओर से आज ही पत्र जारी कर दिया गया है।

कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा मंत्री के ध्यान में यह भी लाया गया कि सम्मान के लिए चयन सूची शिक्षा प्रशासन की ओर से जारी की गई है। उसमें एक कार्मिक ऐसा है जिसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज है। इस सम्बन्ध में मंत्री ने तत्काल कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त निदेशक प्रशासन प्रारम्भिक शिक्षा को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की ओर से दिए गए साक्ष्यों व पत्र को देकर निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में तत्काल प्रभाव से कार्यवाई की जाए।
आचार्य ने यह भी बताया कि शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर 11 सूत्रीय मंाग शिक्षा निदेशक से हुए समझौते की क्रियान्विति 8 माह व्यतीत होने पर भी पत्र/प्रस्ताव राजस्थान सरकार को भेजने की कार्यवाही नहीं की जा रही है। मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस क्रम में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को भी अवगत करवाया गया।





