बीकानेरNidarIndia.com बजरंग धोरा के समीप आशा मार्बल वाली गली निवासी प्रार्थी भंवरलाल पुत्र रमेश मेघवाल ने सदर थाने में रविवार को मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि चार फरवरी को लाल क्वार्टर के समीप, सुभाषपुरा में शाम करीब साढ़े सात बजे भंवरलाल जा रहा था इस दौरान भुट्टों का बास निवासी बालिया और थानेदार ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसे जाति सूचक गालिया निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच वृत्ताधिकारी शालिनी बजाज को सौंपी है।





