राजस्थान : राज्य सरकार का बजट इस दिन आ सकता है, चल रही कवायद - Nidar India

राजस्थान : राज्य सरकार का बजट इस दिन आ सकता है, चल रही कवायद

जयपुरNidarIndia.com प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट दस फरवरी को आ सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो सरकार में इसकी कवायद जोर-शोर से चल रही है। पूर्व में बजट पेश करने की तारीख आठ फरवरी को निर्धारित की गई थी, जो अब बदली गई है। सीएम गहलोत 16 फरवरी को बजट बहस का जवाब दे सकते हैं।

वहीं गुरुवार को सरकार ने विधानसभा में कहा है कि महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना बंद नहीं की है, यह अंडर प्रोसेस है। बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ के सवाल के जवाब मेंं शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने विधानसभा में कहा राजस्थान सरकार ने 2022 के बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसमें लगभग एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ मुफ्त स्मार्ट फोन दिए जाने हैं।

कल्ला ने कहा कि मुफ्त स्मार्टफोन योजना के लिए बजट में पहले 1200 करोड़ और फिर 3400 करोड़ का प्रावधान किया गया। अभी भी 2600 करोड़ का बजट प्रावधान किया हुआ है। इसका काम प्रक्रिया में है। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने सत्ता पक्ष पर बीते बजट की घोषणाओं को लेकर कई सवाल खड़े किए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *