क्राइम : शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नकेल, व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की कार्रवाई... - Nidar India

क्राइम : शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नकेल, व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की कार्रवाई…

बीकानेरNidarIndia.com सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। वृताधिकारी वृत सदर बीकानेर की सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 9 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

शालिनी बजाज वृतअधिकारी वृत सदर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वर्तमान में बढ़ रही नशे की प्रवृति व नशा कर विभिन्न अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले अपराधिक प्रवृति के लोगों व सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन और अमित कुमार बुढानिया आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में शालिनी बजाज वृताधिकारी वृत सदर के नेतृत्व में थाना जेएनवीसी से महावीर प्रसाद पुनि थानाधिकारी रोहिताश भारी एचसी, राकेश कानि., राजेन्द्रसिंह कानि की टीम व कासम अली उनि प्रभारी चेतक जाब्ता टीम ने थाना जेएनवीसी क्षेत्र के विभिन्न शराब के ठेकों पवनपुरी, जयपुर रोड, व्यास कोलोनी के आसपास बेठकर शराब पीने व सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वाले

निम्न 09 व्यक्तियों राहुल बारिया निवासी बांसवाडा, मनीष निवासी सुरतगढ, रतनलाल निवासी नागौर, कालुराम निवासी जाखासर, चैनाराम निवासी अम्बेडकर कोलोनी बीकानेर, श्यामलाल निवासी वल्लभगार्डन, रविन्द्र निवासी वल्लभगार्डन, दुलीचंद निवासी हनुमानहत्था, संदिप निवासी देशनोक, इमरान निवासी सुभाष पुरा बीकानेर के विरुद्ध 60 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की । वृत अधिकारी वृत सदर शालिनी बजाज ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *