बीकानेर : विद्यार्थियों को कराया अग्निवीर योजना भर्ती प्रक्रिया से अवगत, स्कूलों में किया संवाद…

बीकानेरNidarIndia.com भारतीय वायुसेना में अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की सोमवार को जिले के कई स्कूलों में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

भारतीय वायु सेना के कॉरपोरल हेमन्त कुमार ने बताया कि साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला और वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ,अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।

सिविल प्रशासन प्रभारी टी. आर. भील ने बताया कि सोमवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, टेरेसा चिल्ड्रन अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को डूंगर महाविद्यालय और जीसस एंड मैरी स्कूल में विद्यार्थियों को इस स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *