बीकानेरNidarIndia.com उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल पर सहारनपुर-मुरादाबाद रेलखण्ड पर चोडियाला यार्ड-इकबालपुर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक पर रोड अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य चलेगा, इसके चलते ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में रेल यातायात प्रभावित रहेगा।




उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उक्त समय अवधि में ट्रेन संख्या 14712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार ट्रेन 21 नवंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, यह ट्रेन सहारनपुर तक संचालित होगी, अर्थात् यह सहारनपुर-हरिद्वार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर ट्रेन 21 नवंबर को हरिद्वार के स्थान पर सहारनपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह हरिद्वार-सहारनपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इनका रहेगा रीशड्यूल…
ट्रेन संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 11 और 12 नवंबर, 28 और 30 नवंबर को योगनगरी ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 12 नवंबर को हरिद्वार से अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।






