बीकानेरNidarIndia.com उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के बठिण्डा-अम्बाला रेल मार्ग के बीच संभू-राजपुरा स्टेशनों के मध्य डीएफसीसीआईएल से संबंधित कार्य के लिए ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 01 और 02 नवम्बर को बीकानेर मंडल पर संचालित ट्रेनें प्रभावित रहेगी।





वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार ट्रेन संख्या14735 श्रीगंगानगर- अंबाला रेलसेवा जो दिनांक 01.11.2022 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, यह ट्रेन बठिंडा स्टेशन तक ही संचालित होगी, अर्थात यह ट्रेन भठिण्डा- अंबाला स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 14736, अंबाला-श्रीगंगानगर 02 नवंबर को अंबाला की बजाय बठिण्डा से शुरू होगी अर्थात यह ट्रेन अंबाला-बठिंडा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

Post Views: 197





