बीकानेरNidarindia.com शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संगठन में रोष है। अपनी 11सूत्री मांगों को लेकर आज शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ शिक्षा निदेशालय परिसर में स्थित कर्मचारी मैदान पर सुबह 10बजे से शाम 5बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे।

प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि धरने का नोटिस शिक्षा निदेशक,शिक्षा मंत्री और जिला प्रशासन को पूर्व में दे दिया गया था।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों शिक्षा प्रशासन हठधर्मिता अपनाएं हुए हैं अत: मजबूरन धरना देना पड़ रहा है।





