बीकानेरNidarIndia.com नोखा कस्बे के कुम्हारों के चौक में शुक्रवार देररात गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी जसवंत भार्गव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद आरोपी मृत पत्नी के पास ही सो गया, उसकी दूधमुंही बच्ची रातभर मां से लिपटकर रोती रही।

शनिवार अल सुबह परिजनों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर दीवार में छेद कर अंदर से गेट की कुंडी खोली गई। इस दौरान कमरे में गद्दे पर विवाहिता का शव पड़ा देख नोखा पुलिस थाने को सूचना दी। इस मामले में मृतका के पिता बजरंग लाल ने उसके पति व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। कालू निवासी बजरंग लाल भार्गव ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई उसकी पुत्री की शादी २४ मई २०२१ को जसवंत उर्फ पिन्टू से हुई थी। उस दौरान ससुराल पक्ष को अपनी हैसियत अनुसार सोना-चांदी और सभी तरह का घरेलु समान दहेज के रूप में दिया था।
लेकिन शादी के बाद सोनू के ससुराल में उसे तंग करने लगे। इसमें उसका पति जसवंत, ससुर राजुराम कई बार उसकी पुत्री के साथ मारपीट भी की, सोनू जब कालू आती तो ससुराल में हो रहे बर्ताव के बारे में सभी को बताती लेकिन इसके बाद भी हम सभी उसे समझा बुझाकर वापस ससुराल भेज देते की शायद समय निकल जाने पर ससुराल पक्ष सुधर जाएंगे।। परन्तु सोनू को लगातार प्रताडित करते रहते 25 सितंबर को उसकी पुत्री ने फोन कर बुलाया कि उसे यहां से ले जाए, नहीं तो ससुराल वाले पति, ससुर मार देंगे। इसके बाद २५ सितंबर को ही वह अपनी पुत्री को लेकर कालू आ गया, लेकिन ३० सितंबर को ही सोनू का पति आया और माफी मांगी, फिर उसे नोखा ले आया। इसके बाद भी उनका रवैया नहीं सुधरा, इस बारे में सोनू उसी रात को अपने परिजनों को बताया कि ससुराल वालों का रवैया वैसा ही है और अगले दिन सुबह उसको फोन किया तो नहीं उठाया, इसी बीच में नोखा से सुरेश भार्गव का फोन आया और उसने बताया कि सोनू अब इस दुनिया में नहीं है, यह सुनकर वो नोखा आए, जहां पर आरोपी जसवंत ने इस वारदात को अंजाम दे दिया था।






