शिक्षा : इंजीनियरिंग कॉलेज के 185 कार्मिकों को मिला 1.90 करोड़ रुपए का लंबित पीएफ भुगतान

10-12 वर्षों से अटका था पीएफ का भुगतान, विधायक  जेठानंद व्यास की पहल पर दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों के खातों में पहुंची राशि

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत कार्मिकों का पिछले 10-12 वर्षों से लंबित चल रहा भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान दीपावली के अवसर पर किया गया। यह भुगतान, विधायक जेठानंद व्यास की पहल और निर्देश पर कॉलेज प्रशासन द्वारा 185 कार्मिकों के खातों में कुल 1.90 करोड़ रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

विधायक जेठानंद व्यास के निर्देशों की पालना में कॉलेज के प्राचार्य संजीव जैन ने इस लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हुए सभी 185 कार्मिकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की। लंबे समय से पीएफ भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर यह राशि मिलने से राहत मिली।

इस पहल के लिए विधायक जेठानंद व्यास ने प्राचार्य  संजीव जैन का आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारियों के हित में लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए कॉलेज प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *