बीकानेर : दीपावली को देखते अलर्ट मोड पर रेंज पुलिस, मुख्य स्थानों पर किया पुलिस जाप्ता तैनात

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

दीपावली पर शहर में कानून व्यवस्था माकूल रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश आईजी ओमप्रकाश दिए है।

मुख्य बाजारों में तैनात रहेगा पुलिस जाप्ता…
दीपावली पर्व के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जा रहा है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए नियमित गश्त और प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है।

बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों,संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

पटाखों के उपयोग और बिक्री के संबंध में जारी सरकारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस अधीक्षकगणों को निर्देशित किया गया है कि वो अपने अधीनस्थ वृताधिकारी,थानाधिकारियों को निर्देशित करे कि वे  क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निगरानी रखे।

बीकानेर रेंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों की पालना करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *