रेलवे : स्टेशनों पर रहेगी तीसरी आंख से विशेष निगरानी, त्योहारों की सीजन में चाक-चौबंद हुआ आरपीएफ,

 स्क्वाड डॉग से की जा रही है जांच, ज्वलनशील पदार्थ और पटाखे ले जाने वालों पर रहेगी सख्त नजर

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

त्योहार की सीजन में  यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे चाक-चौबंद हो गया है। बीकानेर मंडल में स्टेशन पर सीसी टीवी कैमरों से विशेष निगरानी की जा रही है। इसके लिए रेलवे सुरक्ष बल मुस्तैद हो गया है। खासकर सफर के दौरान कोई यात्री  ट्रेनों में पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, रॉकेट, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन जैसे ज्वलनशील और खतरनाक पदार्थों को ट्रेन के यात्री कोच और पार्सल में ले जाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है । इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों एवं पार्सल कार्यालयों में जांच और निगरानी बढ़ाई गई है।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे कर्मचारियों की ओर से एक्स रे बैगेज स्कैनर मशीन ,  मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड की सहायता से सघन जाँच की जा रही है। साथ के माध्यम से 24X7 सतत निगरानी की जा रही है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसके साथ ही रेलवे पुलिस के जवान लगातार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में ग्रस्त कर रहे हैं।

यात्रियों को आसानी से होगी टिकट उपलब्ध

मंडल पर यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सके, इस हेतु अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।साथ ही एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की व्यवस्था सुचारू की है।रेलवे यात्रियों को पेमेंट भुगतान हेतु बार कोड रेलवे द्वारा उपलब्ध कराया गया है, ताकि भुगतान में आसानी रहे।

सुरक्षा नियमों को पालन करें

“यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।”

वीरेन्द्र जोशी,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *