रेलवे : रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड के बीच चलेगा तकनीकी कार्य, यह ट्रेनें रहेगी प्रभावित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।  

रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार  गाड़ी संख्या 74856, रतनगढ़-बीकानेर ट्रेन 22 दिसंबर और  05 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 74855, बीकानेर-रतनगढ़  ट्रेन 23 दिसंबर और 06 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।

यह रीशेड्यूल रहेगी…

गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन 22 दिसंबर और 05 जनवरी 2027 को हरिद्वार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 40 मिनट की देरी से 18.05 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 22 दिसंबर और 05 जनवरी 2027 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से 01.00 बजे प्रस्थान करेगी।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *