बीकानेर : ट्रिपर की चपेट से घायल हुए केशवदत्त आचार्य की कुशलक्षे जानने पहुंचे विधायक

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

कचरा संग्रहण ट्रिपर की लापवाही से घायल हुए केशवदत्त आचार्य का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए रविवार को पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास पहुंचे। इस दौरान विधायक ने डॉ. दिनेश सोढ़ी और डॉ. कपिल पारीक सहित अन्य चिकित्सकों से  आचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक  व्यास ने आचार्य के परिजनों से भी मुलाकात की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक  जेठानंद व्यास ने कि केशवदत्त आचार्य शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि बीते दिन नत्थूसर गेट क्षेत्र में कचरा संग्रहण करते समय लापरवाही के चलते ट्रिपर ने केशवदत्त आचार्य को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे उनके गंभीर चोट आई थी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *