विधायक जेठानंद व्यास ने किए प्रदान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बीकानेर पश्चिम विधायक एवं पंचायती राज आम चुनावों के लिए श्रीगंगानगर जिले के भाजपा प्रभारी जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ और राजियासर पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन के लिए भाजपा प्रत्याशियों के सिंबल संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपे।
इस दौरान किसान मोर्चा के जिला प्रभारी एवं पंचायत समिति प्रभारियों ने सूरतगढ़ उपखंड कार्यालय में सूरतगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के 23 वार्ड जोन तथा 15 पंचायत राज वार्डों के प्रत्याशियों के सिंबल जमा करवाए।
इस अवसर पर सूरतगढ़ प्रभारी जितेंद्र सिंह राजवी, विजय गोठवाल, फतेह सिंह राठौड़, कालू जी ढाबा, पारस बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्यास ने बताया कि पार्टी ने पूरे क्षेत्र से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय लेकर टिकटों का वितरण किया है। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी के प्रति समर्पित और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सूरतगढ़ और राजियासर पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनेंगे तथा श्रीगंगानगर जिला परिषद में भी भाजपा का जिला प्रमुख बनेगा।





