आस्था : रामदेवरा में बहेगी भक्ति की धारा, लाल टाेपी की स्मृति में एक शाम द्वारिकाधीश के नाम 25 को होगी

पंड़ित जुगल किशोर ओझा ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

हर साल की तरह इस बार भी रामदेवरा में पंड़ित रामदेव ओझा(लाल टोपी) की स्मृति में भजन संध्या आयोजित की जाएगी। देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट व ब्रदर्स यूथ कल्ब की ओर से होने वाले इस आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन आज गायत्री माता मंदिर में जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा) के सान्निध्य में किया गया।

आयोजन से जुड़े अनिल ओझा ने बताया कि दिवंगत पंडित रामदेव ओझा (लाल टोपी) की स्मृति में लगातार 16 वर्षों से रामदेवरा में यह आयोजन किया जा रहा है, इसी दौरान रामदेवरा में पुजारी बाबा मेला भी रहेगा। यह मेला 24,25 और 26 अक्टूबर तक रहेगा। ओझा के अनुसार इस बार मेले को 57 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भजन संध्या “एक शाम द्वारिकाधाीश के नाम” 25 अक्टूबर को होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) होगे, विशेष अतिथि दुर्गादास छंगाणी और शुभकरण गहलोत होगे।

24 को रवाना होगा मेला…

बीकानेर से रामदेवरा के लिए पुजारी बाबा मेले को लेकर बसों की रवानगी 24 अक्टूबर को होगी। यह कोडमदेसर भैरूंनाथ, भोमिया जी, रामदेवरा , आशापुरा पोकरण, फलोदी माँ लटियाल मन्दिर, भाप के भैरुं जी व कपिल मुनि कोलायत होते हुए वापस बीकानेर आएगा। इसी दौरान 25 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन रामदेवरा में पंडित रामदेव जेठमल ओझा धर्मशाला और श्री रामदेव होटल एण्ड रेस्टोरेंट के आगे शाम 7 बजे से लेकर देर रात तक चलेगा।
इसमें राजस्थान के जाने माने कलाकारों में जीतू माली (पोकरण), श्याम देराश्री,गायक नेमीचंद(रामदेवरा ) गायक कैलाश, प्रेम सागर व रेवत जी डांसर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही बाबा की सजीव झांकियां भी निकाली जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *