पंचायत चुनाव : आब्जर्वर नवनीत कुमार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पंचायती राज आम चुनाव के तहत राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से  नियुक्त आब्जर्वर   नवनीत कुमार ने बुधवार को सिंथल, मूंडसर एवं रिडमलसर ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आदर्श आचार संहिता की पालना की स्थिति का अवलोकन किया।

आब्जर्वर  नवनीत कुमार ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों, मतदान दलों तथा मतदाताओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, रोशनी, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप एवं व्हील चेयर, साफ-सफाई एवं छायादार स्थान सहित आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें, जिससे मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित निर्वाचन संपन्न करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए।

आब्जर्वर  नवनीत कुमार ने मतदान दिवस पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान लाइजन ऑफिसर डॉ. राम किशोर मेहरा साथ रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *